भारत के ये रोमांटिक आइलैंड्स हनीमून के लिए सबसे अच्छे विकल्प हैं

भारत के ये रोमांटिक आइलैंड्स हनीमून के लिए सबसे अच्छे विकल्प हैं

भारत के ये रोमांटिक आइलैंड्स हनीमून के लिए सबसे अच्छे विकल्प हैं

भारत के ये रोमांटिक आइलैंड्स हनीमून के लिए सबसे अच्छे विकल्प हैं: भारत में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं। अगर आप भी अपने जीवन के कुछ पलों को सुकून से बिताना चाहते हैं, तो देश के अनेक आइलैंड्स आपके लिए स्वर्ग की तरह हो सकते हैं। इन आइलैंड्स की सुंदरता आपको अपनी खूबसूरत वातावरण में खो जाने के लिए मजबूर कर देगी।

इन आइलैंड्स पर आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जो इन्हें अनूठे और रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में जाने लायक बनाते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारत में स्थित खूबसूरत आइलैंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। ये आइलैंड इतनी खूबसूरत हैं कि आपका मन वहाँ जाने को मचल जाएगा। इसलिए आइए, हम इन आइलैंड्स के बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

दीव आइलैंड, गुजरात:

गुजरात में स्थित दीव आइलैंड एक खूबसूरत आइलैंड है। यह काठियावाड़ प्रायद्वीप के दक्षिणी तट पर स्थित है। आप इस आइलैंड पर गुजराती समुदाय और पुर्तगाली संस्कृति का मिश्रण देख सकते हैं।

अगर आप इस आइलैंड पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो मार्च से जुलाई के महीने में जाना सबसे बेस्ट होगा। इस मौसम में तापमान औसतन 31 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

बैरन आइलैंड, अंडमान:

बैरन आइलैंड अंडमान में स्थित है और इसे अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। भारत में स्थित इस द्वीप को एक मात्र सक्रिय ज्वालामुखी के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा, इस द्वीप में आवास के लिए कोई सुविधाएं नहीं हैं। बैरन आइलैंड अंडमान द्वीपों का सबसे पूर्वी द्वीप है।

माजुली, असम:

असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी में स्थित माजुली दुनिया का सबसे बड़ा रिवर आइलैंड है। यह आइलैंड दक्षिण में ब्रह्मपुत्र नदी और उत्तर में सुबनसिरी नदी द्वारा निर्मित है। इसे 16वीं शताब्दी के बाद से असम की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में जाना जाता है।

साओ जैसिंटो:

साओ जैसिंटो मोरमुगाओ खाड़ी में स्थित एक छोटा सा द्वीप है। समुद्र तट से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर आइलैंड बोगमालो स्थित हैं। इस आइलैंड पर अपार प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी, और यह आपके दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेस्ट विकल्प है। यदि आप प्रकृति से प्यार करते हैं तो आपको इस आइलैंड पर जाना चाहिए।

अंडमान आइलैंड:

अगर आप घूमने के लिए एक ऐसी जगह चाहते हैं जहां भीड़-भाड़ न हो और सुकून की तलाश हो, तो अंडमान आइलैंड आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह आइलैंड हनीमून मनाने वाले कपलों के लिए भी एक लोकप्रिय स्थान है। यदि आप भी इस आइलैंड पर जाना चाहते हैं, तो दिसंबर से मार्च तक का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है। यहां के छोटे-छोटे झरने दर्शकों को खींचते हैं और इन्हें अद्भुत अनुभव देते हैं। यहां आने वाले बहुत से लोगों के लिए यह पहली पसंद होता है।

लक्षद्वीप:

लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा द्वीप होने के बावजूद, इसकी व्यवस्थाएं बेहद शानदार हैं। यहां अन्य आइलैंड के मुकाबले आपको अधिक स्वच्छता दिखाई देती है। समुद्र का पानी बिल्कुल साफ होता है जिससे इसका नीला रंग खासी अलग दिखता है। यहां से कई पर्यटक मोती भी खरीदते हैं ।

Related Articles: Travel Therapy – जीवन के नए उत्साह और खुशहाली का मंथन, यहां पढ़ें विस्तृत जानकारी (ट्रैवल थेरेपी)

Leave a Reply